ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान के संविधान में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों को समान अधिकार दिए गये हैं।
उन्होंने बुधवार को नववर्ष आरंभ होने के उपलक्ष्य में ईसाई सांसदों से संसद में मुलाक़ात में कहा कि ईरान में सभी धर्मों के अनुयायी शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। संसद सभापति ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संविधान में सभी धर्मों के अनुसरणकर्ताओं और अनुयायियों को समान अधिकार प्राप्त हैं।
डाक्टर अली लारीजानी ने ईसाई सांसदों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि हज़रत ईसा मसीह, दूसरे ईश्वरीय दूतों की भांति, शांति, मित्रता और भाईचारे का संदेश लाए थे और उनकी शैली, न्याय की स्थापना, प्रेम फैलाना और लोगों को कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करना था । डाक्टर लारीजानी ने कहा कि हज़रत ईसा मसीह की शिक्षाओं को मानवता का मार्गदर्शक होना चाहिए।
इस मुलाक़ात में ईरानी संसद में ईसाई धर्म के सांसदों यूनातन बेत केलिया, कारन ख़ानलरी और जेरजीक आब्रामियान ने क्षेत्र की वर्तमान संवेदनशील स्थिति में ईरानी जनता के विभिन्न वर्गों और समाज के सभी लोगों के मध्य एकता और एकजुटता की रक्षा पर बल दिया।
4 जनवरी 2017 - 16:06
समाचार कोड: 802733
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान के संविधान में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों को समान अधिकार दिए गये हैं।